क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड के तरछा दामुचक पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चौमुख का भवन जर्जर है, जिससे छात्र छात्राओं को पठन पाठन में काफी कठिनाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय की चहारदीवारी एवं गेट नहीं रहने के कारण कठिनाई होती है;3.यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन, चहारदीवारी आदि मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराने का विचार रखती है; हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?