क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत मोतिहारी प्रखण्ड में मॉर्डन विद्यालय बनाने हेतु अम्बीका उच्च विद्यालय ढे़कहॉ (सिरसा) चयनित है यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त मॉर्डन विद्यालय बाउंड्री सहित बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?