क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखण्ड के सहुरी पंचायत में उच्च विद्यालय सहुरी के नये भवन निर्माण के लिये शिक्षा विभाग द्वारा राशि का आवंटन वित्तीय वर्ष 2023-2024 में करने एवं अंचल अधिकारी के द्वारा अनापति प्रमाण पत्र मार्च 2025 में समर्पित करने के बावजूद निविदा के प्रक्रिया के आभाव में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है ;2. क्या यह बात सही हैं कि कार्यापालाक अभियंता BSEIDC- मुंगेर जिला बेगुसराय के द्वारा प्रेषित पत्रांक BSEIDC/MUN/EE- 23C-05/25, दिनांक 23.05.2025 को मुख्य अभियंता BSEIDC पटना को नये भवन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग के वाबजुद अबतक लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रशासनिक स्वीकृति के वाबजूद निविदा की प्रक्रिया में विलंब करने वाले पदाधिकारी पर नियमानुकुल कार्रवाई करते हुए नये भवन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक नहीं तो क्यों?