क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत प्रखंड-दरियापुर के आदर्श युवक उच्च विद्यालय, बरूआ एवं रघुनाथ जगरनाथ उच्च विद्यालय, विश्वम्भरपुर तथा प्रखंड-परसा के उच्च विद्यालय, माड़र एवं उच्च विद्यालय, बहमाड़र के भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी की गई है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त उच्च विद्यालयो के भवन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नही कराया गया है एवं खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयो के भवन निर्माण कार्य में हुई अनियमितता की जाँच कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?