क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पिछले महीनों से बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष/ सभापति की नियुक्ति नहीं हुई है;2.क्या यह बात सही है कि सभापति के अभाव में मदरसों में शिक्षकों को बहाली नहीं हो सकी है फलस्वरूप सैकड़ों मदरसा शिक्षक विहीन हो गए जिसके कारण अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं केा काफी क्षति हुई है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार मदरसों में कबतक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए नियमित शिक्षण व्सवस्था बहाल करना चाहती है; नहीं तो क्यो ?