क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि आत्मा कार्यालयों में वर्ष 2014 में नियुक्त लेखापालों के वेतन में हुई विसंगति का समाधान किए जाने हेतु विभागीय पंत्राक 764 वि0 दिनांक- 03.12.2024 में उल्लेख किया गया था जो अबतक लंबित है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वेतन विसंगति दूर करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?