क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड के पंचायत मोहनपुर एवं गौरा पंचायत सरकार भवन निविदा उपरान्त दिनांक-23.08.2013 को बनना प्रारंभ होने के बाद भी आजतक पूर्ण नहीं हो सका है ; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पंचायतों के अर्धनिर्मित जीर्ण-शीर्ण हो चुके पंचायत सरकार भवन के स्थान पर नये भवन की स्वीकृति देकर निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?