क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के केसठ प्रखंड के विभिन्न एजेंसी द्वारा ग्राम शिवपुर (प०), केसठ महादलित टोला वार्ड 03 सहित जिले के अन्य गाँव में लगायी गयी दो तिहाई सोलर स्ट्रीट लाइट लगभग छह महीने से ख़राब है ;2. क्या यह बात सही है कि एजेंसियों को सोलर स्ट्रीट लाइट की तकनीकी खराबी, मरम्मति हेतु विभाग द्वारा 72 घंटे का समय निर्धारित है तथा प्रतिदिन जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ख़राब सोलर स्ट्रीट लाइट की तकनीकि खराबी, मरम्मति ना करने वाले एजेंसी पर कार्रवाई व जुर्माना वसूलने तथा अविलम्ब ठीक कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?