क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि विभागीय अधिसूचना संख्या-3329, दिनांक-25.05.2019 के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में पाक्षिक तौर पर चक्रीय कम में नालियों की सफाई एवं चूना/ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव किया जाना है; परन्तु पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के ढ़ीबरा पंचायत के महादेव चक गाँव में नाला का सफाई नही होने के कारण गंदा पानी खेतों में गिरा रहा है; जिस कारण लोग संक्रमित हो रहे है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त नाला की सफाई कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?