Back to Legislative Questions Repository
Q.No 198Starred Question Listed

पंचायत सरकार भवन का निर्माण

श्री मनोज यादव (163) (बेलहर ) पंचायती राज 23 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बांका जिलान्तर्गत फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर  पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु निविदा हो चुका है, परन्तु संवेदक द्वारा उक्त भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय में न कराकर मुख्यालय से 12कि.मी. दूर ग्राम-धावा में करवाया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के अनुसार ग्रामीण को प्रशासनिक कार्यो की सुगम सुविधा हेतु ग्राम पंचायत के मुख्यालय गाँव में ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना है;2. क्या यह बात सही हैं कि फुल्लीडूमर  पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु पर्याप्त सरकारी जमीन की उपलब्धता है ।3. यदि उपर्युक्त खंडों के  उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पंचायत सरकार भवन का निर्माण पंचायत मुख्यालय फुल्लीडूमर  में  कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
23 जुलाई 2025
Member
श्री मनोज यादव (163) (बेलहर )
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज
MLA Profile
MANOJ YADAV (163)
MANOJ YADAV (163)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Belhar-Banka (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
09 Jun 1975
Address
AT-Bari Dhaka, PO-Dhakamore, PS-Banka, Dist-Banka