क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट और गोगरी प्रखंड के गोगरी घाट के पास शवदाह गृह निर्माण नहीं होने से आने वाले लोगों को बरसात के समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;2.. क्या यह बात सही है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाधान यात्रा के दौरान बैठक में विभाग को निर्देशित किया था परन्तु दो साल बीत जाने पर भी कोई कारवाई नही हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थल पर शव दाह गृह और विधुत शव दाह गृह का निर्माण कराने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?