क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के गम्हरिया, घैलाढ़, एवं मठाही में हाट बाजार लगता है जिसका राजस्व गम्हरिया, घैलाढ़, एवं मधेपुरा अंचल द्वारा लिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त हाटों में शेड एवं सभी मूलभूत सुविधा नहीं रहने से आम आदमी, व्यापारी एवं किसानों को काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त हाट बाजार को आधुनिक हाट बनाने के लिए शेड एवं सभी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?