क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत मोदनगंज प्रखंड के खरनाग गाँव को सड़क नहीं रहने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार खरनाग गाँव को सड़क एवं नहर में पुलिया बनाकर कबतक संपर्क प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं , तो क्यो ?