क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के बेलवन तथा लखनटोला और दुल्हिनबाज़ार प्रखंड के बड़की खरमा महादलित टोला गाँव में अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है;क्या यह बात सही है कि पालीगंज प्रखंड के लखनटोला और दुल्हिनबाज़ार प्रखंड के बड़की खरमा महादलित टोला के लिए पूर्व में विभाग द्वारा निविदा प्रकाशित की गई थी, इसके बावजूद आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ये गाँव और टोले मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाए हैं;यदि उपर्यक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त तीनों गाँवों में शीघ्र सड़क का निर्माण कबतक कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?