Back to Legislative Questions Repository
Q.No 235Starred Question Listed

पुल निर्माण मे विलंब

श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज) ग्रामीण कार्य 23 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग ,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के कुशमाहा पंचायत के रामगंज गाँव में नवार्ड योजना से स्वीकृत पुल निर्माण कार्य हेतु विभाग एवं संवेदक द्वारा पूर्व से निर्मित काउजवे को दिसंबर 2024 में तोड़ दिया गया परंतु आजतक पुल निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है'2. क्या यह बात सही है कि पूर्व से निर्मित काउजवे टूटने से हजारों किसान , छात्र-छात्रा एवं आमजन के आवागमन का मार्ग बाधित हो गया है जिसके कारण उन्हे प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त  खंडों के  उत्तर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार  वर्णित पुल का  निर्माण मे विलंब करने वाले तथा काउजवे तोड़ कर डायवरसन नहीं बनाने वाले दोषी विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदक पर उचित  कानूनी कार्यवाही  कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
23 जुलाई 2025
Member
श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
Vidya Sagar Keshari (48)
Vidya Sagar Keshari (48)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1962