क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम करगहर से थाना करगहर होते हुए करगहर रीवां एमएमजीएसवाई पथ से करगहर युवा पथ तक नाला के गलत एलाइमेंट के कारण गन्दा पानी सड़क पर बहता रहता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक सही एलाइमेंट से उक्त नाला का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?