Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2654Starred Question Listed

सड़क के साथ नाला निर्माण

श्री श्याम रजक (188) (फुलवारी (अ० जा०)) नगर विकास एवं आवास विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत पटना नगर निगम के वार्ड न0- 30 के रामकृष्णा नगर स्थित आदर्श बिहार कॉलोनी के रोड न0-01 में 250 फीट लंबा सड़क एवं नाला है, जो श्याम बाबू के घर से इंजीनियर देवेन्द्र सिंह के घर तक जाती है, जिसकी स्थिति जर्जर है जबकि यहां घनी आबादी आवासित है जहाँसड़क एवं नाला का निर्माण नही होने से बरसात के दिनों में जल-जमाव हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है;(2) यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त स्थान पर सड़क के साथ नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्री श्याम रजक (188) (फुलवारी (अ० जा०))
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
SHYAM RAJAK (188)
SHYAM RAJAK (188)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Phulwari (SC) - Patna (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Railway Hunder Road, East Lohanipur, Post- Kadamkuan, Police Station- Kadamkuan, Patna-800003