क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत उच्च विद्यालय, पखनाहा, प्रखंड-बैरिया में मनरेगा योजना से वितीय वर्ष 2018-19 में चहारदिवारी निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया जो जून 2025 तक अर्धनिर्मित है;क्या यह बात सही है कि चहारदिवारी निर्माण पूर्ण नही होने से विद्यालय परिसर मवेशियों का चारागाह एवं असाजिक तत्वों का पनाहगाह बन गया है जिसके कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होता है;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार चालू वितीय वर्ष 2025-26 में अर्धनिर्मित चहारदिवारी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यो ?