क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड लेखापाल-ग्रामीण आवास की नियुक्ति 15 वर्ष पूर्व की गयी परंतु आज तक इनके स्थायीकरण एवं वेतनमान के संबंध में नियमावली नहीं बनाये जाने के कारण इन सभी की सेवाएं अधर में हैं, यदि हां तो सरकार ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड लेखापाल-ग्रामीण आवास के लिये नियुक्ति नियमावली बनाते हुए सभी को स्थायी करते हुए कबतक वेतनमान देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?