क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि(1 ) क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार संपूर्ण बिहार में शुल्क लेकर नये संवेदकों को ग्रेड-1, 2 एवं 3 स्तर का निबंधन करती है;(2 ) क्या यह बात सही है कि नए संवेदकों को कार्भीय निष्पादन करने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती है ; जबकि नए संवेदकों को कार्य अनुभव प्रमाण पत्र देने की विभागीय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं हैं ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पूर्व की भाँती (विभागीय पत्रांक- 4842/14.11.2014 के आधार पर) निविदा आमंत्रित करने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?