क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत भरगामा प्रखंड के हरिपुरकला पंचायत के ग्राम लक्ष्मीपुर वार्ड नं0-6 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से सुरेश यादव कमल के घर के पास होकर बरमोत्तरा जानेवाली सड़क मानिक चंद साह के घर होते हुए मध्य विद्यालय बरमोत्तरा के आगे निरंजन मंडल के घर तक के लोगों को आने जाने के लिए अबतक पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है और इस सड़क के नहीं बनने से भरगामा प्रखंड मुख्यालय जाने में वहाँ के लोगों को 12 किलोमीटर दूरी अधिक तय करनी पड़ती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?