क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, पूर्णियाँ अंतर्गत कटिहार नगर में अवस्थित उच्च पथ संख्या-131ए में अवस्थित गौशाला के पास समपार (रेलवे गुमटी) पर निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज का कार्य ठप है, जिससे वाहनों एवं नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?