क्या मंत्री, नगर विकास एवं विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पालीगंज नगर पंचायत के पुरनी सरैया में जल निकासी हेतु नाला नहीं रहने के कारण पूरा मोहल्ला बरसात में जलमग्न हो जाता है, जिससे आम जनता को आवागमन में भीषण संकट का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक पालीगंज नगर पंचायत के पुरनी सरैया में जल निकासी हेतु नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?