क्या मंत्री ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज अंचल कार्यालय के ज्ञापन संख्या 1835,दिनांक-16.06.2017 के आलोक में हल्का-04 के सम्बंधित मामले में एक ही परिवार के द्वारा फर्जी तरीके बाघमारा,खमकोल,खैरखा,अम्हारा,पोटरी,डुमरिया,रंगदाहा,बेलय एवं अन्य मौजा में लगभग 89एकड़ सरकारी भूमि का बंदोबस्ती करा लिया गया है ? 2. क्या यह बात सही है कि वर्णित मामले में अंचलाधिकारी फारबिसगंज द्वारा जांचोपरांत सभी फर्जी बंदोबस्ती रद्द करने की अनुशंसा करने के बाद भी आजतक फर्जी बंदोबस्ती रद्द नहीं हुआ है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो सरकार कबतक वर्णित फारबिसगंज अंचल के लगभग 89 एकड़ सरकारी भूमि के फर्जी बंदोबस्ती को रद्द कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?