क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि 1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत किशनपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत परसामाधो होकर एन0एच0-27 गुजरता है, जिससे कोशी महासेतु और टॉल प्लाजा आसपास रहने से एन0एच0 पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है किन्तु अगल-बगल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ता है; यदि हॉ, तो क्या सरकार एन0एच0-27 के निकट परसामाधो पंचायत के ग्राम लक्षमिनियॉ, वार्ड नं0-5 नव दुर्गा स्थान के पास एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?