क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तगर्त किशनपुर प्रखंड स्थित सुखासन पंचायत के ग्राम चिल्हवा में प्राथमिक विद्यालय चिल्हवा का पुराना भवन काफी जर्जर है; 2. क्या यह बात सही है कि प्रा0 वि0 चिल्हवा निजी भूमी में संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यालय भवन का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है; जबकि सन्- 1990 में ही राज्यपाल के नाम से विद्यालय भूमि निबंधित है, जिसका खाता- 282 खेसरा सं0- 3057 मौजा सुखासन रकवा- 14 डी0 है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय को निबंधित भूमि में भवन निर्माण कराकर संचालित कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक, नहीं तो क्यों?