क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दुबियाही के लालपुर भव से ग्राम सिहरौल, बसुली, मकरई गाॅव होते हुए परमानन्द नदी तक एक पुरानी नहर/आहर है जो एक बड़े भू-भाग को परमानन्द नदी से जोड़ती है, किन्तु नहर/आहर की उड़ाही नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य बाधित है, यदि हाॅ, तो सरकार कबतक उक्त नहर/आहर की उड़ाही करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?