क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत हाँसा के वार्ड नं0-2, ग्राम लक्ष्मीपुर में बिरेन्द्र मंडल के खेत के पास कृषि कार्य- पटवन के लिए लगे ट्रांसफर्मर में तेल आदि नहीं रहने के तकनीकी कारणों से दिसम्बर 2024 से बिजली नहीं मिल रहा है जिससे आसपास के किसानों को बिजली के अभाव में खेतों में पटवन नहीं हो रहा है, यदि हाँ तो क्या सरकार उल्लिखित स्थल पर लगे ट्रांसफार्मर का तकनीकी दोष दूर कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?