क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के घोसी विधान सभा क्षेत्र में कवर तार लगाने की जिम्मेवारी कई कंपनियों को बदल-बदल कर दिया जाता रहा है, जिसमें एक कंपनी द्वारा लगाये गये कवर तार को ही दिखाकर दूसरी कंपनी ने भी राशि की निकासी कर ली है तथा अभी भी कई गॉवों में नंगा तार लगा हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि घोसी प्रखण्ड के उबेर कुर्मी बिगहॉ, सोनवां आदि गॉवों में पूर्व में लगाये कवर तार को दिखाकर नई कंपनी ने राशि निकाल लिया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार किस एजेन्सी द्वारा किन-किन गॉवों में कवर तार लगाया गया है इसकी जॉच कराकर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?