Back to Legislative Questions Repository
Q.No 490Starred Question Listed

स्वास्थ्य उपकेन्द्र  बनाना

श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर ) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बाँका जिला के बाँका प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत करमा के वार्ड नं०-05 भतकुण्डी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत जिला से 12 कि०मी० दूर है, जिस कारण मरीजों को इलाज कराने में काफी कठिनाई होती है, साथ ही प्रसुती महिलाओं को बरसात  के मौसम में घर से 10-12 कि०मी० दूर जाकर इलाज कराना पड़ता है ;3. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत के लोगो ने प्रशासन द्वारा लगाए गए शिविर में आवेदन दिया था, जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाँका के पत्रांक-1173, दिनांक-20.12.2024  द्वारा जिलाधिकारी बाँका को आवेदन प्रेषित कर सूचित किया गया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार  उक्त वार्ड  में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Ajay Kumar Singh (166)
Ajay Kumar Singh (166)
Party
Indian National Congress
Constituency
Jamalpur, Munger - Munger (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1960