क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत दाउदनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत, मनार में क्रियाशील उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं होने के कारण मनार पंचायत के ग्रामीण जनता को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दाउदनगर जाना पड़ता जिसके कारण लोगों को कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?