क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह पूर्व के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समय श्री अशोक कुमार, ग्राम:सोलरा, थाना: परैया सहित सहित किसी का भी ईन्जुरी रिर्पोट थाना में समर्पित नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तीन माह पूर्व प्रभारी के समय का उक्त एवं अन्य इंजूरी रिर्पोट थाना को नहीं भेजा जा रहा है जिससे पीड़ित परिवारों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार तीन माह पूर्व के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यकाल को ईन्जूरी रिर्पोट थाना में उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?