क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के नगर परिषद, शेखपुरा के गिरिहिण्डा में लगभग 50 वर्ष पूर्व में श्रीकृष्ण महिला अस्पाताल की स्थापना की गई थी जो जिले का एक मात्र महिला अस्पाताल हैं, जो विगत जर्जर हो चूका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल के जर्जर रहने के कारण गभ्भीर रोग से पीड़ित महिलाएँ एवं प्रसव कराने आये महिलाओं को पदस्थापित चिकित्सक एवं कर्मियों को ईलाज करने के दौरान छत का टुकड़ा गिरते रहने के कारण काफी कठिनाईओं का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडाें का उत्तर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार उक्त अस्पताल के नये भवन का शीध्र निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?