दिनांक 13.04.2025 को स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक “तीन हजार से अधिक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर को तीन साल से फंड नही” को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि प्रदेश में तीन हजार से अधिक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर को तीन वर्ष से फण्ड नहीं मिल रहा है, राज्य में सिर्फ 2160 कम्युनिटी हेल्थ अफसर काम कर रहे है एवं 10,101 सेन्टर में सिर्फ 8639 सेन्टर पर ही जनआरोग्य समिति गठित है जबकि समिति गठित करने हेतु 31 जुलाई 2022 अंतिम तारीख तय की गयी थी, यदि हाँ तो सरकार इस कठिनाई को दूर करने के लिए कब तक कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?