क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत किशनपुर प्रखण्ड का बौराहा पंचायत का ग्राम बौराहा कोशी नदी के दोनों तटबंधो के बीच अवस्थित है जहॉ स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है; यदि हॉ, तो क्या सरकार ग्राम बौराहा में एक हेल्थ एण्ड वेलनेश सेन्टर का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?