Back to Legislative Questions Repository
Q.No 450Starred Question Listed

प्रतिनियुक्ति करना

श्री अशोक कुमार सिंह (203) (रामगढ़, कैमूर ) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा अन्तर्गत प्रखंड रामगढ़ के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र देवहलियॉ में डाक्टर के दोनों के दोनों पद रिक्त है,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआव में डाक्टर के 02 पद रिक्त है,अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र दूमदूमा में डाक्टर के 02 पद रिक्त है एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र धनेछा में डाक्टर के 02 पद रिक्त है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र देवहलियॉ का माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा वर्ष 2024 में उद्घाटन किया गया था, पर डाक्टर के अभाव में स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लगा  हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ऊपर वर्णित स्थानों पर डाक्टर की प्रतिनियुक्ति कर मरीजों का उपचार कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्री अशोक कुमार सिंह (203) (रामगढ़, कैमूर )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य