क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलानेे की कृपा करेगें कि :- क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ में स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होती है, जिसके कारण हजारों छात्र एवं छात्राओं को वहाँ से 60 कि०मी० दूर वाराणसी में जाकर अध्ययन करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार कैमूर जिला के रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कबतक प्रारम्भ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?