क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा अन्तर्गत ग्राम बरौरा स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी अधूरा किया गया है; यदि हां तो, सरकार ग्राम बरौरा में शेष बचे हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?