क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत नरहन जबुरना पंचायत के जबुरना ग्राम के पास दुर्गावती नदी के द्वारा बड़े पैमाने पर कटाव हो रहा है, जिस कारण ग्रामवासियो में भय व्याप्त है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर कटाव रोकने के लिए ग्राम वासियों द्वारा सरकारी तंत्र से बार बार गुहार लगाया जा रहा है पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम के पास दुर्गावती नदी द्वारा किए जा रहे कटाव को रोकने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?