क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में परिवार नियोजन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग मुख्य रूप से 4 सेवाओं पर जोर दे रहा है, जिसमें बंध्याकरण, प्रसव उपरांत कॉपरटी, अंतरासूई, FPMLIS शामिल है, परन्तु राज्य में वर्ष 2024-25 के दौरान बंध्याकरण में 44 प्रतिशत, कॉपरटी में 22 प्रतिशत अंतरासूई लगाने में 8 प्रतिशत की लक्ष्य प्राप्त किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि बिहार में परिवार नियोजन के इस कार्यक्रमों का लक्ष्य 50 प्रतिशत भी हासिल नहीं करने के कारण बिहार का जन्म दर देश में सर्वाधिक 25.6 प्रतिशत हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार बिहार में जन्मदर को घटाने के लिए कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है?