क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत कसबा प्रखंड के बरेट्टा के बाइपास रोड के फोर लेन के राधानगर के पास ट्रामा अस्पताल नहीं है जबकि राधानगर के पास एक एकड़ से अधिक सरकारी जमीन उपलब्ध है ; यदि हाँ तो क्या सरकार राधानगर के पास स्थित सरकारी जमीन में ट्रामा अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यो?