क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के प्रखंड-पोठिया अन्तर्गत उ0 वि0 छतरगाछ में 1970 ईस्वी में निर्मित 09 कमरे का भवन की भौतिक स्थिति जर्जर हो गई है और विगत 05 वर्षो से उक्त भवन में पठन-पाठन बन्द है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?