क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलांतर्गत दुल्हिनबाजार प्रखंड में स्थित उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय, नबीनगर संचालित है ;2. क्या यह बात सही है कि यहाँ उर्दू कन्या मध्य विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्राओं को आगे की पढाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इसकी वजह से उनकी पढ़ाई अवरुद्ध हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय, नबीनगर को उत्क्रमित कर उर्दू कन्या मध्य विद्यालय, नबीनगर बनाने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?