क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा निविदा आमंत्रित कर किशनगंज जिला के उच्च माध्यमिक विद्यालय जालू चौक में 16 कमरे के भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में आरंभ किया गया था जो अबतक अपूर्ण है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त भवन के निर्माण में संवेदक एवं कार्यकारी एजेंसी के इंजीनियर की मिली-भगत से घोर अनियमितता एवं प्राक्कलन में निहित प्रावधानो की अनदेखी की गई, जिस कारण निर्माणाधीन अवधि में ही भवन के छत से पानी का रिसाव प्रारंभ हो गया था ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?