क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत कोचाधामन प्रखण्ड में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुकरना में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण बच्चों को विद्यालय में ठहराव में काफी परेशानी आती है और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, यदि हाॅ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?