क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि राज्य के किसानों की भूमि का जमाबंदी उनके पूर्वजों के नाम से रहने के कारण उनका किसान पहचान पत्र नहीं बन पा रहा है, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे, यदि हाँ, तो सरकार कबतक पूर्वजों के नाम से जमाबंदी रहने वाले किसानो को भी किसान पहचान पत्र बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?