क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लखनौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थापित 20 बेड का प्रीफैव अस्पताल में शिशुरोग विशेषज्ञ, पारा मेडिकल स्टाफ एवं दक्ष टेकनिशियन की कमी के कारण सुचारू रूप से संचालित नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल का उद्देश्य नवजात एवं छोटे बच्चों को गंभीर स्थिति में वार्म अप या आई॰सी॰यू॰ की सुविधा के साथ ईलाज किया जाना है, परन्तु यहॉ पहुँचनेवाले बच्चों को अन्य अस्पताल में रेफर किया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार लखनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर स्थित प्रीफैव अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराना चाहती है; यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?