क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-(1) क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत मधुबनी जिला में विद्यालय कोटि से +2 केजरीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, झंझारपुर में 2014 से संचालित एकलब्य राज्य आवासीय फुटबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र को बंद कर दिए जाने के कारण खिलाड़ियों में निराशा व्याप्त हो गई है जबकि यहाँ से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उदय भी हुआ है(2) यदि उपर्युक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विद्यालय कोटि से +2 केजरीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय झंझारपुर में बंद एकलब्य राज्य आवासीय फुटबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र को पुनः संचालित कराने का विचार रखती है; यदि हाँ, तो कबतक? नहीं, तो क्यों?