Back to Legislative Questions Repository
Q.No 153Starred Question Listed

पशु चिकित्सालय निर्माण कराना

श्री नीतीश मिश्रा (38) (झंझारपुर) डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग 5 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि आज भी गॉवों में खेती, किसानी एवं पशुपालन ग्रामीणों की जीविका का मुख्य साधन है तथा पशु अस्पताल दूर होने के कारण पशुपालकों को अपने बीमार पशु की चिकित्सीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है;(2) क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत झौआ (झंझारपुर) के 8-10 कि.मी., मदनपुर (लखनौर) के 10 कि.मी. एवं परवलपुर (मधेपुर) के लगभग 8 कि.मी. की परिधि में कोई भी पशु चिकित्सालय नहीं है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो  सरकार मधुबनी जिला के काको (झंझारपुर) मदनपुर (लखनौर) एवं परवलपुर (मधेपुर) में पशु चिकित्सालय का निर्माण कबतक कराना चाहती है; नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
5 फरवरी 2026
Member
श्री नीतीश मिश्रा (38) (झंझारपुर)
Department
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
Ministry
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
MLA Profile
NITISH MISHRA (38)
NITISH MISHRA (38)
Council of Ministers
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Jhanjharpur-Madhubani (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
09 Jul 1973
Address
Village+Post-Tharahi, Thana-Andharathari, District-Madhubani, Bihar