क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत ग्राम राढ़ी में पुराना खाता संख्या 1643 की लगभग 500 एकड़ भूमि को अंचलाधिकारी द्वारा बिना विधिवत जांच के रोक सूची में डालकर सरकारी भूमि घोषित करने की प्रक्रिया अपनाने से 400 से अधिक परिवारों के भू-स्वामित्व एवं आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, जबकि उक्त भूमि के संबंध में दरभंगा महाराज द्वारा की गई बंदोबस्ती के वैध कागजात उपलब्ध हैं ?2. क्या यह बात सही है कि ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को इस सम्बन्ध मेंं पूर्व में आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है?यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर ग्रामीणों को राहत देने का विचार रखती है ? नहीं, तो क्यों?